27.228 किलो डोडा चूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार, कार जप्त

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर, बड़लियास ( सांवर वैष्णव, कैलाश व्यास ):- बड़लियास थाना व सवाईपुर चौकी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 27.228 किलो डोडा चुरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया, कल बुधवार देर रात को सवाईपुर कस्बे के पास पुलिस ने यह कार्रवाई की । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ अभियान के तहत कल बुधवार देर रात को थानाधिकारी जसवन्त सिह मय जाप्ता जेठमल सउनि, नाहर सिह कानि, बाबूलाल कानि, राजेन्द्र कुमार कानि मय सरकारी वाहन बोलेरो चालक संदीप कुमार कानि अनुसंधान बॉक्स, लेपटॉप प्रिन्टर, एसेसिरिज, इलेक्ट्रोनिक कांटा के थाना क्षेत्र मे गश्त को रवाना होकर चान्दगढ, आकोला होते हुए सवाईपुर चौकी के सामने पहुंचे, जहां पर सवाईपुर चौकी जाप्ता प्यारचन्द सउनि, श्रवण कुमार कानि, व संदीप कुमार कानि उपस्थित मिले, जिस पर सवाईपुर चौकी के सामने नाकाबन्दी प्रारम्भ की दौराने नाकाबन्दी बिगोद की तरफ से एक लाल रंग की आई 20 कार आयी जो पुलिस की नाकाबन्दी कै देखकर कार चालक अपनी कार को वापस घुमाने लगा जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ता को शंका होने पर तुरन्त कार को रोककर कार में सवार चालक सीट पर बैठे व्यक्ति को नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम श्री हर्षित पारीक व खलासी सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम श्री आर्यन चावरिया जाति हरिजन बताया। कार के डिग्गी में दो काले रंग के कुल दो प्लास्टीक कट्टे में मिले जिनमें चैक किया तो उसमें डोडा चुरा पाया गया, जिसका वजन करवाने पर दोनो प्लास्टीक कट्टों में कुल 27.228 किलोग्राम अफीम डोडा चुरा भरा हुआ मिला । डिटेनशुदा अवैध मादक प्रदार्थ डोडा चुरा के संम्बध में लाईसेन्स व परमीट के बारे में पुछा तो नहीं होना बताया । जिस पर नियमानुसार कुल 27.228 किलोग्राम अफीम डोडा चुरा को जप्त किया जाकर घटना में प्रयुक्त वाहन आई 20 कार को जप्त किया गया तथा हर्षित पारीक पिता  देवेंद्र कुमार पारीक उम्र 21 वर्ष निवासी नंदराय, थाना कोटडी व आर्यन पिता राजकुमार चावरिया जाति हरिजन उम्र 20 वर्ष निवासी मानपुरा, थाना मांडलगढ़ को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

गठित टीम :- जसवंत सिंह पु०नि० थानाधिकारी, प्यारचन्द सउनि व चौकी प्रभारी सवाईपुर, जेठमल सउनि, श्रवण कुमार कानि ( विशेष योगदान ), संदीप कुमार कानि,  संदीप कुमार स्वामी कानि, बाबुलाल कानि, राजेन्द्र कुमार कानि, नाहर सिंह कानि आदि शामिल रहे ।।