135 किलो के मिल्क केक से गूंजा अम्बेडकर सर्किल, मनाई गई भव्य जयंती

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (जम)135 किलो के मिल्क केक से अम्बेडकर सर्किल मंगलवार को गूंज उठा, जहां भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई। भीलवाड़ा सेवा संस्था एवं अम्बेडकर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान 135 किलो का विशाल मिल्क केक काटकर आमजन में वितरित किया गया, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। उपस्थित अतिथियों व नागरिकों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामलाल जाट, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।