होलिरड़ा श्री राम महायज्ञ में 41 जोड़ों ने लगाई 51 हजार आहुतियां, अरणी मंथन से की अग्नि स्थापना

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के होलिरड़ा गांव में मूर्ति व कलश स्थापना महोत्सव को लेकर नौ दिवसीय सप्त कुण्डिय श्री राम महायज्ञ के दुसरे दिन बुधवार को अरणी मंथन से अग्नि स्थापना कर 41 जोड़ों ने स्थापित देवी-देवताओं कु 51 हजार आहुतियां लगाई । ग्रामीणों ने बताया कि श्री राम-जानकी जी की मूर्ति स्थापना, श्री हनुमानजी मंदिर पर कलश स्थापना एवं श्री वीर तेजाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर पर कलश स्थापना के उपलक्ष में नव दिवसीय सप्त कुण्डिय श्री राम महायज्ञ की शुरूआत कल मंगलवार को भव्य कलश यात्रा व प्रभात फेरी के साथ हुई । दूसरे दिन बुधवार को प्रातः 7:15 बजे स्थापित देवी देवताओं की पूजा अर्चना की, सुबह 11:15 बजे मंडप पूजन किया । इसके बाद दोपहर 2:15 बजे अरणी मंथन से अग्नि स्थापना, ब्रह्म पूजन, विप्राचना व अग्नि पूजन की । दोपहर 3 बजे स्थापित देवता हवन, आवाहित देवता हवन और सायं 5:15 बजे आरती की गई । इस दौरान 9 हवन कुंडों पर 41 जोड़ों ने स्थापित देवताओं की 51 हजार आहुतियां यज्ञाचार्य पंडित गोपाल भट्ट दोवनी के सह पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लगाई । वही 17 जून बुधवार को प्रातः 8:21 बजे से 9:14 बजे तक मूर्ति व कलश की स्थापना की जाएगी तथा दोपहर 12:00 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी, इसके बाद प्रसादी का भोग लगाकर वितरण किया जाएगा ।।