होलिरड़ा में महायज्ञ को लेकर की ध्वज की स्थापना, 9 जून से शुरू होगा महायज्ञ

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के होलिरड़ा गांव में महायज्ञ को लेकर सोमवार को तेजाजी चौक में ध्वज की स्थापना की, आगामी 9 जून से महायज्ञ की शुरुआत होगी जिसमें चारभुजा नाथ मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ तेजाजी व बालाजी मंदिर पर कलश की स्थापना होगी । ग्रामीणों ने बताया कि होलीरड़ा गांव में चारभुजानाथ मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और तेजाजी महाराज व बालाजी महाराज के मंदिर पर स्वर्ण कलश की स्थापना को लेकर 9 जून से 17 जून तक नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन होगा, महायज्ञ को लेकर आज सोमवार को तेजाजी चौक में ध्वज की स्थापना पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ की, इससे पूर्व गाजे-बाजे के साथ ध्वज को गांव में घुमाया गया । इस दौरान तेजाजी समिति कार्यकर्ता राधेश्याम जाट, किशन जाट, हरिलाल जाट, रामलाल जाट, हरिशंकर जाट, हीरालाल जाट, देवीलाल जाट सहित अन्य कई ग्राम वासी मौजूद रहे ।।