हिम्मतपुरा में शंकर भगवान की मूर्ति स्थापना एवं चोदस बन्धेज पूर्णाहुति

भीलवाड़ा समाचार महावीर सेन 
मांडलगढ़  क्षेत्र  मोहनपुरा  की  पंचायत के हिम्मतपुरा गांव  में  शंकर भगवान की मूर्ति स्थापना एवं चोदस बंधेज पूर्णाहुति का कार्यक्रम आयोजित किया गया वैदिक मंत्रों की गूंज और जयकारों के बीच पूरा इलाका भक्ति रस में डूब गया   आचार्य मदन लाल शर्मा , गुरुदेव कालु नाथ, के वौदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान जोड़ो ने हवन में आहुतियां दी  भक्तिमय माहौल में शंकर भगवान की मूर्ति स्थापना की गई जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा सभी भक्तों ने क्षेत्र की सुख समृद्धि शांति एवं खुशहाली की कामना की कार्यक्रम समापन अवसर पर महाप्रसाद का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की इस मौके पर विधायक गोपाल खंडेलवाल मोहनपुरा सरपंच प्रशासक रामस्वरूप तेली , घीसुलाल  मीणा ,कल्याण मीणा, रंजीत मीणा  कैलाश तेली  मनोज सनाढ्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भक्ति उपस्थित रहे