सूरत में भीलवाड़ा का डंका, मेवाड़ प्रीमियर लीग में अजेय रहकर जीता खिताब

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) सूरत में आयोजित अखिल भारतीय मेवाड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में भीलवाड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। 10 से 12 अप्रैल तक खेले गए इस टूर्नामेंट में मुंबई, सूरत, बेंगलुरु सहित कुल 14 टीमों ने भाग लिया।
भीलवाड़ा की टीम ने कप्तान लवीश खमेसरा के नेतृत्व में पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए दमदार खेल दिखाया। फाइनल मुकाबले में टीम ने मुंबई को एकतरफा अंदाज में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
टीम के भीलवाड़ा पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। अरिहंत क्रिकेट क्लब द्वारा महावीर स्कूल ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस दौरान खेल प्रेमियों ने टीम की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।