सड़कों की बदहाली पर विधायक कोठारी सख्त, अधिकारियों को दिए तुरंत सुधार के निर्देश

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागोरी) शहर की खराब सड़क व्यवस्था को लेकर विधायक अशोक कुमार कोठारी ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने लेबर कॉलोनी, मिर्ची मंडी रोड, रामनगर रोड, 100 फीट रोड व शारदा चौराहे का जायजा लेते हुए सड़क पर बने गड्ढों व सीवरेज समस्याओं पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को मरम्मत कार्य तेज कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी, ठेकेदार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।