विद्युत तार आपस में टकराए ढ़ेलाणा में कई घरों में उपकरण जले

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सोमवार शाम को बारिश के साथ चली तेज हवा के चलते ढ़ेलाणा गांव में 33 हजार और 11 हजार केवी विद्युत लाइन के तार आपस में टकरा गए, जिसके चलते पम्प, धर्मकांटा सहित कई घरों में विद्युत उपकरण जल गए, जिससे हजारों रुपए का नुकसान हुआ ।  सोमवार शाम करीब 6 बजे आरा मशीन पर ट्रांसफार्मर के पास 33 हजार व 11 हजार केवी विद्युत लाइन के तार आपस में टकरा गए, जिससे भंवर जाट व शंभू जाट के घर में छत के पंखे, लाइट व फिटिंग जल गई, इसके साथ पेट्रोल पंप पर लगा विद्युत मीटर बुरी तरह से जल गया और बालाजी धर्मकांटा पर भी की मशीन जल गई, इसके साथ ही श्री देव होटल और अन्य कई घरों मैं भी उपकरण जल गए, सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन को सही किया ।।