लोक परिवहन की बस व स्कूटी में टक्कर, एक घायल

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर खजीना चौराहे पर लोक परिवहन की बस व स्कूटी में टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार एक महिला घायल हो गई, सुचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे 758 पर खजीना चौराहे पर भीलवाड़ा से मांडलगढ़ की तरफ जा रही एक लोक परिवहन की बस की सामने से आई स्कूटी से टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार बोर्डियास निवासी बाली पत्नी बंशी प्रजापत उम्र 75 वर्ष घायल हो गई, घायल को सवाईपुर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया ।।