मुआवजे की मांग पर उग्र हुआ मामला, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
अंबेडकर कॉलोनी की कच्ची बस्ती में हाल ही में हुए नुकसान को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कोहिनूर सेवा समिति ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
समिति के अध्यक्ष छीतर मल गेंगट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मुलाकात कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
इस दौरान डॉ. अंबेडकर कॉलोनी कच्ची बस्ती के प्रवीण अटवाल (एसआई), राम गोपाल सणगत, शुभम चन्नाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की है।