महात्मा गांधी अस्पताल के पार्क में अचानक आग: मचा हड़कंप, समय रहते काबू

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (जम) शहर के प्रमुख महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर स्थित पार्क में सोमवार को अचानक आग भड़क उठी, जिससे अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें देख मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। अस्पताल प्रशासन और दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग को विकराल रूप लेने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।
प्रशासन ने एहतियातन पार्क क्षेत्र को खाली करवा लिया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि जांच शुरू कर दी गई है।
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा।