मन्नत पूर्ण होने पर की दंडवत यात्रा

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव, बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बनकाखेड़ा में स्थित मोचड़िया के मंड देवनारायण भगवान के एक भक्त के द्वारा मनोकामना पूर्ण होने पर दंडवत यात्रा की । खारों का खेड़ा निवासी कालू लाल बारेठ ने मोचड़िया के मंड देवनारायण भगवान से मन्नत की, जब मन्नत पूरी हुई तो आज शनिवार को वह नेशनल हाईवे 758 पर देवनारायण भगवान क मुख्य द्वार से करीब सवा किलो मीटर तक दंडवत यात्रा करते हुए देवनारायण भगवान के दर पर पहुंचा, और भगवान को मत्था टेककर आशिर्वाद लिया और भोग लगाया ।।