भीलवाड़ा में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता का संबल: 7 लाभार्थियों को मिली स्कूटी

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (जम)भीलवाड़ा में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बसंत विहार कांचीपुरम स्थित विधायक कार्यालय पर 7 पात्र लाभार्थियों को स्कूटी वितरित की गईं। कार्यक्रम विधायक अशोक कुमार कोठारी के सानिध्य में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर विधायक कोठारी ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी योजनाएं उनके जीवन को आसान बनाते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम साबित हो रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाती है।
इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।