भीलवाड़ा में कांग्रेस की शक्ति प्रदर्शन रैली, “लोकतंत्र बचाओ” का गूंजा नारा

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर)के तत्वावधान में “संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत रावणा चौक, सांगानेर में विशाल जनसभा आयोजित हुई। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन जुटे।
अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने भाजपा सरकार पर नगर निकाय चुनाव टालने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताया। मुख्य अतिथि नसीम अख्तर इंसाफ ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक जनजागरण का आह्वान किया।
वक्ताओं ने संगठन मजबूती को कांग्रेस की ताकत बताते हुए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।