भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: शांति भंग में 14 और विभिन्न मामलों में 18 वांछित आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए शांति भंग के आरोप में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं विभिन्न प्रकरणों में वांछित 18 आरोपियों को भी दबोचा गया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
शांति भंग के मामलों में गिरफ्तार आरोपी:
पुलिस थाना कोतवाली ने कैलाश सिंह पिता पन्ना सिंह रावत (18) निवासी पीपली का बाडिया थाना बदनौर जिला ब्यावर एवं अभिनव पिता विनोद सोनवाल (22) निवासी दरिबा थाना रेलमगरा जिला राजसमंद को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस थाना मांडलगढ़ ने रामेश्वर पिता जगन्नाथ जाट (45) निवासी गोपालपुरा को इसी धारा में गिरफ्तार किया।
पुलिस थाना बडलियास ने कमलेश पिता देवचंद गुर्जर (23) निवासी दोवनी एवं धुला पिता बरदा माली (38) निवासी रेण को गिरफ्तार किया।
पुलिस थाना शाहपुरा ने प्रभुलाल पिता रामकरण जाट (19) निवासी रामपुरा लुलास को पकड़ा।
पुलिस थाना फुलियाकलां ने हंसराज पिता नंदा रेबारी (19) निवासी रेबारी खेड़ा आमली कालूसिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस थाना काछोला ने गोपाल पिता प्रकाश मीणा (18) निवासी बाड़ा थाना शक्करगढ़ को पकड़ा।
पुलिस थाना गुलाबपुरा ने सुरेश पिता प्रभु माली (29) निवासी शिवनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस थाना आसींद ने रामपाल उर्फ करण पिता कामनाथ कालबेलिया (22) निवासी गोविंदपुरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस थाना जहाजपुर ने फूलचंद पिता सुवालाल मीणा (25) निवासी कुराडिया को पकड़ा।
पुलिस थाना हनुमान नगर ने मोहित पिता मानसिंह मीणा (26) एवं मानसिंह पिता छग्गाराम मीणा (60) निवासी गाडोली को गिरफ्तार किया।
पुलिस थाना प्रतापनगर ने पुष्कर सिंह राजावत पिता भरत सिंह (34) निवासी आजादनगर भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया।
विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार:-
पुलिस थाना महिला ने प्रकाश चंद्र पिता रामलाल बलाई (43) निवासी पुर को धारा 498ए भादस में गिरफ्तार किया।
हमीरगढ़ थाना ने रतनलाल पुत्र गोवर्धन दरोगा (43) निवासी बराटिया को धारा 303(2), 4/21 एमएमडीआर एक्ट में पकड़ा।
बिगोद थाना ने कमल खां पुत्र इंशा खां (38) निवासी श्रीपुरा को धारा 189(2), 126(2), 115(2), 109(1), 324(4), 125 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया।
शाहपुरा थाना ने नाहर खां पिता शौकत खां (37) निवासी प्रतापपुरा एवं इमरान खां उर्फ सोनू पिता चिराग खां (28) निवासी फुलिया गेट को धारा 303(2) बीएनएस में पकड़ा।
फुलियाकलां थाना ने रेखा देवी पत्नी गणेश उर्फ पप्पू तेली (32) निवासी कनेछन कला को धारा 333, 103(1), 3(5) बीएनएस में गिरफ्तार किया।
शम्भूगढ़ थाना ने पोखर पिता उदा गुर्जर (59) निवासी भीमलत को धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया।
पुर थाना ने राहुल उर्फ मुरली पिता भागीरथ कुमावत निवासी बापूनगर तथा अशोक कुमावत को कोर्ट केसों में गिरफ्तार किया।
आसींद थाना ने पप्पू सिंह पिता रामेश्वर लाल रावणा राजपूत (28) निवासी मोड का निम्बाहेड़ा को धारा 303(2), 4/21 एमएमआरडी एक्ट तथा दिनेश नाथ पिता प्रभुनाथ योगी (28) निवासी बलेव को धारा 85, 316(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया।
शक्करगढ़ थाना ने देवराज पिता नंदलाल खाती (27) निवासी बरोदा को धारा 379, 411 भादस तथा कालू पिता किशन भील (66) निवासी बूंदी को धारा 457, 381, 120बी भादस में पकड़ा।
प्रतापनगर थाना ने मोहन पिता चेनाराम कालबेलिया निवासी हरनी महादेव को धारा 379, 457, 380 आईपीसी में गिरफ्तार किया।