भाविप मध्य प्रान्त की पर्यावरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

भीलवाड़ा समाचार 
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) 
भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत के तत्वाधान में गुलाबपुरा में प्रांतीय पर्यावरण एवं जल संरक्षण कार्यशाला पुनर्नवा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमडीएस यूनिवर्सिटी से उद्यान अधीक्षक राजेंद्र तिवारी एवं क्षेत्रीय पर्यवेक्षक के रूप में दिलीप  पारीक का सानिध्य मिला, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़ ने की I 
कार्यशाला से पहले गांधी विद्यालय प्रांगण में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया I विवेकानंद सभागार में कार्यशाला का प्रारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन करके हुआ तत्पश्चात वंदे मातरम गायन द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई I 
 प्रथम सत्र में अतिथियों के साथ पर्यावरण संयोजक राजेश कामदार एवं गुलाबपुरा शाखा अध्यक्ष संपत व्यास ने मंच साझा किया I राजेंद्र तिवारी ने अपने उद्बोधन में वृक्षारोपण एवं वृक्षारोपण , बागवानी , किचन गार्डन एवं उपयोगी वृक्षों के बारे में जानकारी देकर सदन को लाभान्वित किया I साथ ही  कवियत्री चंदा पाराशर ने सुंदर कविता 'पेड़ लगाओ' प्रस्तुत कर सभागार में सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया I राजेश कामदार ने पर्यावरण कार्यशाला के आवश्यकता एवं महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए I द्वितीय सत्र में प्रांतीय पर्यवेक्षक दिलीप  पारीक के साथ पर्यावरण सदस्य दिनेश छतवानी, शाखा सचिव सूरज करण लड्ढा एवं आनंद सिंह  राठौड़ ने मंच साझा किया I पर्यवेक्षक ने पर्यावरणीय 
ज्वलंत समस्याओं , जल संरक्षण, प्लास्टिक का उपयोग ना करने करने , ए वेस्ट मैनेजमेंट जैसे गंभीर मुद्दों पर उपयोगी जानकारी साझा की I पर्यावरण प्रतिवेदन , दिनेश छतवानी ने प्रस्तुत किया I 
बाहर से आए विभिन्न विशेषज्ञों ने वाटर हार्वेस्टिंग वृक्षारोपण सघन वन एवं प्लास्टिक प्रबंधन अपने
अनुभव साझा करते हुए उपयोगी एवं आवश्यक टिप्स सदन को दिए I 
प्रांत एवं गुलाबपुरा शाखा के लगभग 200 सदस्यों को आनंद सिंह राठौड़ द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलवाई गई I 
पर्यावरण संरक्षण से संबंधित 
जन जागरण वाले नारों के 
पंपलेट का समस्त अतिथियों ने विमोचन किया जिसकी प्रति सभागार में उपस्थित सभी 
महानुभावों को वितरित की गई 
कार्यशाला में सोलर सिस्टम,  ई - व्हीकल , सीड बॉल कार्यशाला औषधीय पौधा वितरण, बीजारोपण एवं कला प्रदर्शनी की स्टॉल्स लगवाई गई I कार्यक्रम में गुलाबी शाखा की मातृ शक्ति द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया I बाहर से आए समस्त अतिथि आगुन्तको को गुलाबपुरा शाखा द्वारा कपड़े के थैले, सीड बाल के पैकेट और बीजारोपण के सकोरे  भेंट किए गए I 
कार्यक्रम का संचालक शाखा से पुणे पारीक प्रांतीय वित्त सचिव अमित सोनी एवं जिला समन्वयक शाम कुमावत ने किया I आभार सचिव सूरज करण लड्ढा ने प्रस्तुत किया, 
कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान से हुआ।