बरूंदनी में जेवर व नगदी सहित 13 लाख की चोरी जांच में जुटी पुलिस

भीलवाड़ा समाचार 
बडलियास (सुनील राठौड़) कस्बे के निकट बरूंदनी गांव के वैष्णव मौहल्ले में शुक्रवार रात्रि करीब दो से तीन बजे के मध्य अज्ञात चार पांच व्यक्ति पास के मकान से तीसरी मंजिल में घुसकर नगदी आभूषण व अन्य सामान चुराकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। ज्ञात रहे यह क्षेत्र की लगातार दूसरी चोरी की घटना है।
प्राप्त जानकारी अनुसार बरूंदनी के वैष्णव मोहल्ले के सत्यनारायण पिता कालू लाल ओझा (वैष्णव) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया गया कि 22 मई रात्रि करीब दो से तीन बजे के मध्य अज्ञात चार पांच व्यक्ति पास के मकान से उसके दूसरी मंजिल में घुसे। इस दौरान सत्यनारायण छत के ऊपर सोया था। तथा उसकी पत्नी मां व भांजी नीचे मकान में सोए हुए थे। सत्य नारायण को बंधक बनाकर अज्ञात चार पांच व्यक्ति मकान में घुसकर वहां कमरे का ताला तोड़ा तथा लोहे के पलंग मे रखें स्टील के कटोर दान से करीब 250 चांदी के सिक्के जिनका वजन करीब 3 किलोग्राम दो जोड़ी चांदी के छोटे बड़े पायजेब करीब ढाई तोल वजन, गले का सोने का पटिया व नथ वजन एक तोला सोने का टीका वजन एक तोला व सोने की कान की झुमरियां वजन एक तोला साथ मे 65000 की नगद चुरा ले गए। यही नहीं जाते वक्त चोर दो मोबाइल फोन एक जिओ कंपनी व एक सैमसंग कंपनी का ले गए। आसपास के लोगों के जग हो जाने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे उससे पूर्व ही चोर भाग छूटे चोरी कीसूचना पर बरूंदनी हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह व मीठालाल मौके पर पहुंचे।बरूंदनी में यह लगातार चोरी की दूसरी घटना है। कस्बे हो रही लगातार चोरियों से क्षेत्र वासियों में दहशत व्याप्त है। थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई।