बडलियास में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों पर कर रहे हैं हमला

भीलवाड़ा समाचार 
बडलियास (सुनील राठौड़)क़स्बे में आवारा कुत्तों की संख्या में वृद्धि के साथ ही इनका आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। कस्बे के हर चौराहा एवं मोहल्ले में झुण्ड के रूप में इन्हे देखा जा सकता है। खेत में जंगल में मवेशियों को अपना शिकार बनाते हैं तो गांव में छोटे-बड़े पशु एवं बच्चों  वह युवाओं पर आक्रमण करके उन्हें घायल किया जा रहा है। इन आवारा कुत्तों के काटने की घटना कस्बे  में आए दिन हो रही है। कस्बे वासियों का कहना है कि कस्बे व क्षेत्र मे नित्य नये श्वान देखे जा रहे हैं। अंदेशा है कि ये श्वान अन्यत्र से छोड़े जा रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि इन आवारा कुत्तों को शीघ्र ही पकड़ा जाय।