बंगाल, असम व पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर बड़ला में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- आज सोमवार को पांच राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित हुए, जिसमें पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलने की खुशी में सवाईपुर क्षेत्र की बड़ला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रशासक शिवराज जाट के सानिध्य में आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ विजय उत्सव मनाया गया । इस दौरान उप सरपंच शैतान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।