पल्स पोलियो राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत भाविप शाखा के आवंटित बूथ पर नन्हे बच्चों को दवा पिलाई

भीलवाड़ा समाचार 
  गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स गोलियों का शुभारंभ भारत विकास परिषद शाखा  को आवंटित बूथ श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर किया गया। भारत विकास परिषद के संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल के सानिध्य में  चिकित्सा अधिकारी डी डी गुप्ता और परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा नन्हे शिशुओं को पोलियो की दवा मिलाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया,  भारत विकास परिषद को भाटी गेस्ट हाउस और इंदिरा कॉलोनी ,प्रताप कॉलोनी विद्यालय के बूथ आवंटित किए गए जहां विद्यार्थियों के सहयोग से घर से बच्चों को लाकर पल्स गोलियों की दवा पिलाई गई । इस अवसर पर परिषद के किशोर राजपाल, कन्हैया लाल सोनी, कैलाश लड्ढा और निर्मल बंसल सहित भारत विकास परिषद शाखा भीलवाड़ा के पदाधिकारी मौजूद थे ।