दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न, संगठन विस्तार और सेवा लक्ष्यों पर फोकस

भीलवाड़ा समाचार 
सवाई माधोपुर/ भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) उत्तर-पश्चिम क्षेत्र की दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला 18-19 अप्रैल को सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें संगठन विस्तार और सेवा कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला में राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठन की रीति-नीति, कार्यकर्ता निर्माण, प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन और पंचसूत्र जैसे विषयों पर मंथन हुआ। 118 में से 96 सदस्यों की उपस्थिति रही।
क्षेत्रीय महासचिव सीए संदीप बाल्दी ने इस वर्ष 20 हजार सदस्यता, 5 लाख विद्यार्थियों तक “भारत को जानो” प्रतियोगिता और 51 हजार बालिकाओं के सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा।
आयोजन में विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही, वहीं अंत में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।