डीएसटी व बड़लियास पुलिस की अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जप्त

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना क्षेत्र में जिला स्पेशल टीम व बड़लियास थाना पुलिस ने आज दोपहर अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया । थाना प्रभारी मुन्नीराम चोयल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निदेशानुसार अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी व पुलिस ने बड़लियास से सिगपुरा रोड़ पर अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया । इस कार्रवाई में दिवान बजरंग लाल, कांस्टेबल संदीप स्वामी, हरिराम शामिल थे ।।