घोड़ास व मांडल में SDM ने किया जनगणना कार्य का निरीक्षण

भीलवाड़ा समाचार -जगदीश चन्द्र 
पिछले  13 दिनों से चल रहे जनगणना कार्यक्रम के तहत प्रगणक एवं सुपरवाइजर के फील्ड कार्य का बुधवार को मांडल उपखंड अधिकारी संजना जोशी ने ब्लॉक के सुरास, घोड़ास एवं मांडल क्षेत्र में विभिन्न प्रगणको एवं सुपरवाइजरों के जनगणना कार्य का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए ।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को मांडल उपखंड अधिकारी संजना जोशी ने सुरास  घोड़ास एवं माण्डल  क्षेत्र का निरीक्षण किया जहां प्रगणको एवं सुपरवाइजरों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हालत में कोई भी घर भवन गणना में छूटना नहीं चाहिए साथ ही नजरी नक्शे के अनुरूप ही कार्य करें ,उन्होंने प्रगणको द्वारा बनाए गए नजरी नक्शे का भी अवलोकन किया जिसमें नक्शे के अनुरूप कार्य को आरंभ करना एवं नक्शे के अनुरूप ही भवन गणना को समाप्त  करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्य है भयंकर गर्मी में प्रगणको एवं सुपरवाइजरो द्वारा यह  कार्य किया जा रहा है। फिर भी सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर अपने साथ पानी की बोतल नियमित रूप से रखें । सुबह एवं शाम अपने कार्य को निष्ठा व लगन के साथ पूर्ण करें साथ ही दिए गए नजरी नक्शे के अनुसार फील्ड में रहकर तय समय सीमा में अपने कार्य को पूर्ण करें । उन्होंने यह भी कहा कि फील्ड में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए सभी प्रगणक अपने सुपरवाइजर से या  जिन्होंने आपको तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया उन मास्टर ट्रेनर्स से बात कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं इसके अलावा और भी अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो उसके लिए उपखंड कार्यालय मांडल या तहसील कार्यालय मांडल से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं ।