घावरी बने हमीरगढ़ नगर अध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने संगठन विस्तार करते हुए मनीष घावरी को हमीरगढ़ नगर शाखा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति वर्ष 2026 से 2028 तक के लिए प्रभावी रहेगी।
जिला अध्यक्ष रामदेव चन्नाल ने बताया कि घावरी की निष्ठा, ईमानदारी और मजदूर हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पर घावरी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंदभाई परमार व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कैलाश किशन लाहौरा का आभार जताते हुए मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।