चारभुजा नगर में नाग-नागिन की अठखेलियां देखने उमड़े लोग

भीलवाड़ा समाचार 
कोटड़ी। कस्बे के चारभुजा नगर क्षेत्र में सोमवार शाम नाग-नागिन की अठखेलियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाग और नागिन करीब एक घंटे तक आपस में अठखेलियां करते हुए नजर आए। इस दौरान कॉलोनी में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौके पर पहुंच गए तथा नाग-नागिन के दर्शन किए।
नाग-नागिन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल फोन में भी कैद किया। करीब एक घंटे बाद दोनों सांप आसपास के क्षेत्र में चले गए, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में यह दृश्य चर्चा का विषय बना रहा।