आधा दर्जन लोगों ने युवक से की मारपीट, शिक्षिका का राजकार्य बाधा व छेड़छाड़ का आरोप

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका द्वारा गांव के ही युवक कैलाश पर अश्लील मैसेज एवम बतनिजी की हद पार होने पर शिक्षिका के परिजनों द्वारा घर पर परिजनों को उलाहवना देने के बावजूद मनमानी पर शिक्षिका के परिजनों ने मारपीट की । इस पर शिक्षिका के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, वही कैलाश की पत्नी ने भी एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज करवाया । बड़लियास थानाधिकारी मुन्नीराम चोयल ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की । प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की मेरे पति को शाम को फोन कर कहा की सवाईपुर आवो तुमसे कुछ जरूरी बात करनी है तो मेरे पति मोटरसाइकिल लेकर उनसे मिलने के लिए निकले तो बीच रास्ते में ही स्कॉर्पियो गाड़ी में तीन-चार व्यक्ति और दो महिला गाड़ी से उतरी और मेरे पति के साथ हम सलाह होकर लकडी और टामियो से मारपीट करने लग गए, वही जातिगत गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी, कही गाड़ी में शिक्षिका, उनका पति और अन्य भी हम सलाह होकर मारपीट की और हाथ पैर तोड़ दिये, मोटरसाइकिल को भी तोड़ दिया, मोटरसाइकिल का अभी तक पता नहीं, बाद में आरोपियों ने मेरे पति को घर के बाहर फेक कर मुझे और मेरे साथ ससुर को जातिगत गालियां दी और घर से बाहर निकलने बंदूक से मारने की धमकी दी । वही दुसरी ओर शिक्षिका ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई की गांव का कैलाश नामक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से मोबाइल पर अश्लील मैसेज व फोन करता है और विद्यालय में आकर गंदी हरकत करता तथा विद्यालय आते जाते समय उसे व उनकी सहयोगी शिक्षिका को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता, पिछले दिनों हमने बहुत समझाने की कोशिश की और उनके परिवार को भी शिकायत की पर 9 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे विद्यालय बच्चों को पढा रही थी, मेरे सह कर्मचारी शिक्षिका का विद्यालय के कार्य से बैंक सवाईपुर के लिए जैसे ही निकले, यह मुझे अकेला देखकर विद्यालय में आया और गन्दी हरकतें करने की कोशिश की, जिसका मैंने वीडियो बनाया । वह कुछ दिनों से लगातार कॉल और व्हाट्सएप मैसेज कर अनुचित अभद्र बातें बोलता और विद्यालय आकर छेड़छाड़ करता है, जिसके कारण हम बहुत ज्यादा प्रताड़ित हो रहे हैं और भय के वातावरण में विद्यालय का राज कार्य करने में असमर्थ हैं । शाम 7:00 बजे मुझे कॉल और मैसेज किया, मैंने मेरे पति को पूरी बात बताइए तो मेरे पति ने उसे कॉल कर समझने की कोशिश की, लेकिन उसमें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एसटी-एससी के मुकदमे फंसाने की धमकियां दी, इसके पश्चात हमारे गाड़ी आगे आकर मेरे से छेड़छाड़ करने लगा हमारी गाड़ी से जबरदस्ती टकराया, उसके परिवार को सूचना दी, इसके बाद हमसे मारपीट के लिए तत्पर था, रात 11:00 बजे आरोपी के भतीजे ने वीडियो कॉल पर मेरे पति व मुझे जान से मारने की धमकी दी । पुलिस ने दोनों पक्षों के मामले दर्ज कर जांच शुरू की ।।