खराब हैंड पंप तैयार करने की मांग

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद्र डाड)ग्राम पंचायत धाकड़ खेड़ी प्रथम के बागीद , हिंगोनिया , भवानी पुरा, धाकड़ खेड़ी गांवों में  स्थापित दर्जनों हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं जिससे  ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध होने में परेशानी हो रही है। 
ग्रीष्म ऋतु आ रही है । कई  हैंडपंप तो  आम रास्तों में लगे हुए हैं लेकिन खराब होने के कारण राहगीरों के लिए उपयोगी नहीं है।  ग्राम पंचायत धाकड़ खेड़ी प्रथम के सीसी सड़क के ठेकेदारों ने कई हैंड पंपों को सड़क के नीचे दबा दिया।  
 बागीदके पूर्व वार्ड पंच भीम सिंह कानावत ने ग्राम पंचायत धाकड़ खेड़ी प्रथम के गांव  के गांवों में स्थापित हैंड पंपों का सर्वेक्षण कराकर खराब  हैंड पंपों को ठीक करवाने की मांग की है।