अंधेर नगरी के राजा के फैसले को पलटा कोर्ट ने

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद्र डाड) सरकार की ओर से  नवीन जिलों,तहसीलों के लिए निश्चित किए गए मापदंडों को पूर्ण किए बिना पक्षपात रवैया अपनाकर कांग्रेस की गहलोत सरकार की ओर से घोषित की गई सवाईपुर तहसील को निरस्त कर दिया गया है। उक्त आशय के राजस्थान सरकार के आदेश की जानकारी मिलते ही बुधवार को बड़लियास क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। उत्साहित ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर बड़लियास के पुराने बस स्टैण्ड पर पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह राणावत के नेतृत्व में आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।l
 उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार ने 3 अगस्त 2023 को अधिसूचना के माध्यम से सवाईपुर को तहसील बनाए जाने की घोषणा कर दी थी जिससे बड़लियास क्षेत्र की 13 पंचायतों के ग्रामीण क्षुब्ध हो गए। ग्रामीणों की मांग थी कि उप तहसील बड़लियास को तहसील बनाया जाए। 
***  हुआ था आंदोलन **
 बड़लियास के स्थान पर सवाईपुर को तहसील बनाए जाने पर उग्र आन्दोलन शुरू हुआ जो 22 दिन तक चला। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ,  पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह राणावत , सरपंच  प्रकाश चन्द्र रेगर ,  साहिल पाराशर,बादल पाराशर ,शिव पालड़िया सहित ग्राम पंचायत के सदस्य धरने प्रदर्शन और अनशन पर बैठे। 
रेग़र समाज ने खून से भी पत्र लिखा था। 
आशीष ईनाणी व अन्य की ओर से राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में ए  बी सिविल रीट पिटिशन संख्या 14854 / 2023 और 12586 / 2023 के बाद 24 अगस्त 2023 को  सरकार के निर्णय के विरुद्ध स्थगन आदेश किया था।
न्यायालय के 12 फरवरी 2024 के समेकित निर्णय की अनुपालना में दिलीप सिंह राणावत सदस्य पंचायत समिति कोटड़ी और महावीर सुवालका सरपंच सवाईपुर ने अभ्यावेदना प्रस्तुत की थी। इसी क्रम में न्यायालय ने दोनों को व्यक्तिगत रूप से सुनवाई का अवसर देते हुए जिला कलक्टर भीलवाड़ा से प्राप्त तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर सवाईपुर को दिया गया तहसील का दर्जा समाप्त किया गया। राजस्थान सरकार के शासन सचिव राजस्व दिनेश कुमार ने 3 मार्च 2025 को दिए आदेश में 3 अगस्त 2023 से पूर्व की स्थिति जारी रखने के निर्देश दिए।
सवाईपुर का तहसील का  दर्जा समाप्त हो गया। 
*** अंधेर नगरी चौपट राजा ***
बड़लियास उप तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतें 7 , पटवार मण्डल 7 , राजस्व गांव 31 , क्षेत्रफल 18607 हैक्टेयर,आबादी 35477 और जिला मुख्यालय से दूरी 40 किमी थी। दूसरी ओर सवाईपुर में ग्राम पंचायत 5 ,पटवार मण्डल 5 , राजस्व गांव 26 , क्षेत्रफल 14987 हैक्टेयर,आबादी 26831 और जिला मुख्यालय से दूरी 25 किमी थी । बावजूद इसके सवाईपुर को तहसील बनाया गया।
***  हुई आतिशबाजी ***
बड़लियास में आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह राणावत , नंदराय भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत, शिव कुमार पालडिया,कृष्ण गोपाल पोरवाल (एम एल ए), मुकेश जायसवाल , मुकेश शर्मा , शान्ति लाल बलाई,किशन गाडरी सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
अन्यायपूर्ण बनाई गई सवाईपुर तहसील न्यायालय  के आदेश और सरकार के सकारात्मक रुख से  निरस्त हुई। क्षेत्र की जनता की विजय है। बड़लियास को तहसील बनाने का संघर्ष जारी रहेगा।
दिलीप सिंह राणावत , सदस्य पंचायत समिति कोटड़ी
आम जनता के संघर्ष के साथ था और रहूंगा। बड़लियास को तहसील बनाने के प्रयास करते रहेंगे।
गोपाल लाल खंडेलवाल , विधायक मांडलगढ़